पायल को अमेरिका में मिला इंटरनैशनल इनोवेटर्स अवॉर्ड

11 Nov, 2024

अब तक कई रिएलिटी शोज में नजर आ चुकीं अभिनेत्री पायल रोहतगी ऐक्टिंग के साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में पायल को इंटरनैशनल इनोवेटर्स अवॉर्ड्स 2024 से नवाजा गया है। कार्यक्रम में ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी अपने पति रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह के साथ।

बिग बॉस और लॉकअप जैसे रिएलिटी शोज का हिस्सा रही ऐक्ट्रेस पायल रोहतगी जहां एक ओर अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने के लिए जानी जाती है तो वहीं बिजनेस विमन भी है। वह हेल्दी हसल के नाम से फूड बिजनेस चलाती है। अब हाल ही में उन्हें अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में इंटरनैशनल इनोवेटर्स अवॉर्ड्स 2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान ऐक्ट्रेस, आन्त्रप्रन्योर और एक्टिविस्ट होने के नाते मिला। इस खास मौके पर उनके पति संग्राम सिंह भी साथ मौजूद थे। इस अवॉर्ड को 1OLL जीतने पर पायल ने भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह अवॉर्ड उनके बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित होगा। इसी के साथ उन्होंने पहली बार LA फैशन वीक में रैप वॉक भी किया। इस फैशन शो में उन्होंने एक भारतीय फैशन डिजाइनर के लिए शे स्टॉपर के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। यहां ब्लैक रंग के खूबसूरत 3 पीस ड्रेस में पायल का जलवा देखने लायक था। पायल ने इन इवेंट्स की तमाम तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

खास बात यह है कि यह पायल रोहतगी की पहली अमेरिकी यात्रा थी। अपनी इस अमेरिकी यात्रा के दौरान पायल रोहतगी ने हरियाणा वे असोसिएशन और अमेरिका फॉर हिंदू कॉन्सर्ट में भी हिस्सा लिया इन कार्यक्रमों में पायल को मोटिवेशनल स्पीच के लिए आमंत्रित किया गया था। हरियाणा बे असोसिएशन के कार्यक्रम में पायल ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश को गौरव करने के कई मौके दिए है। गीता फोगाट, बबीता फोगाट और विनेश फोगाट समेत मुझे हरियाणा की सभी महिला खिलाड़ियों पर गर्व है। हरियाणा की बेटियां मजबूत और ताकतवर है और मुझे एक हरियाणवी से शादी करने पर भी गर्व है।

img